Sunday, October 25News That Matters



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि, “आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और symptoms भी नहीं हैं।अतः डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूँगा। मेरा सभी से अनुरोध है, कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।”

 

यह भी पढ़ें -  सीएम त्रिवेंद्र बोले- छात्रों को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी, शिक्षा के अनुकूल माहौल से छात्रों में होगा सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *