Friday, October 2News That Matters


बड़ी खबर: जस्टिस आरएस चौहान होंगे उतराखंड के मुख्य न्यायाधीश

देहरादून: उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर है। सु्प्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़ा फैसला लेते हुए तेलंगाना के चीफ जस्टिस का ट्रांसफर उत्तराखंड हाई कोर्ट कर दिया है। अब जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस रवि मालिमथ ऐक्टिंग चीफ जस्टिस हैं।

24 दिसंबर 1959 को जन्में जस्टिस चौहान ने 1980 में अमेरिका के आर्काडिया यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए और 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनाए गए। 2018 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संयुक्त हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति हुई थी और हाईकोर्ट के विभाजन के बाद से उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत जिले में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि औद्यागिक आदि क्षेत्रों में पायलट के रूप में कार्य किया जा रहा है चम्पावत को सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *