Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड : पोखड़ा ब्लॉक के एक ही गांव में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 89 , पहाड़ सतर्क रहो

उत्तराखंड : पोखड़ा ब्लॉक के एक ही गांव में अब कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 89 हुई

39 कोरोना पॉजिटिव पहले आए थे, फिर 50 नए एक्टिव केस

 

जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा के चौबट्टाखाल तहसील के विकासखंड पोखड़ा के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 89 हो गयी है ।
विगत 7 दिसम्बर को स्वाथ्य विभाग द्वारा गांव में रेंडम टेस्टिंग के चलते कोरोना टेस्ट किये गए जिसमें गांव के 86 लोगों का सेम्पल लिया गया था जिसमें 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये ।
उसके उपरान्त 12 दिसम्बर को 145 लोगो की टेस्टिंग की जिसमे कल 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये ।
गांव में निरन्तर कोरोना पॉजिटिव की संख्या आने से गांव व आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बढ़ गया है ।
नोडल अधिकारी ओम प्रकाश रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कोरोना पॉजिटिव आये व्यक्तियों को होम आइसोलेट कर उनको दवाइयां दी जा रही है
और साथ ही उनके सम्पर्क में गांव के अन्य लोगों की टेस्टिंग की जा रही है और उन्हें भी दवाइयां दी जा रही है यदि किसी को ज्यादा दिक्कत होती है तो मरीज को आइसोलेशन सेंटर सतपुली भेजा जायेगा ।
कल गांव में 46 लोगो की टेस्टिंग की गयी । और वही उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया की‌ के ग्रामीणों को राशन भी उपलब्ध करा दिया गया है
और वहां पर दो एंबुलेंस 108 सेवा दे रखी है और दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है साथ ही सख्ता लिहाजे से कहा गया है कि
सभी नियम का पालन करें तथा क्षेत्र में बिना मास के ना रहे
वही उप जिलाधिकारी संदीप कुमार सिलेत गांव पहुंचे
ओर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि
लापरवाही देखने को नहीं मिले
और जो भी व्यक्ति इन लोगों से मिले हैं वह भी अपना टेस्ट करा ले
साथ ही सभी से अनुरोध किया कि घबराने की जरूरत नहीं है जिस किसी को भी कोई दिक्कत होती है तुरंत हेल्पलाइन में संपर्क करें और चौबट्टाखाल प्रशासन सूचना करें

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह में दिव्यांगजन प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मानपत्र प्रदान किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *