Sunday, October 25News That Matters



देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंड़ता की रक्षा के लिए सेना संकल्पित और सक्षम है, फिर चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े: उप सेना प्रमुख ले जनरल एसके सैनी

देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंड़ता की रक्षा के लिए सेना संकल्पित और सक्षम है। फिर चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े: उप सेना प्रमुख ले जनरल एसके सैनी

भारत-चीन के बीच लंबे समय से पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा है। कई दौर के बातचीत के बाद भी इस विवाद का हल नहीं निकला है। उप सेना प्रमुख ले जनरल एसके सैनी ने कहा कि चीन के साथ हम सैन्य और राजनयिक माध्यम से संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के माध्यम से गतिरोध दूर होगा और जल्द अप्रैल से पहले की स्थिति बहाल होगी। यह भी साफ किया कि देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंड़ता की रक्षा के लिए सेना संकल्पित और सक्षम है। फिर चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े।

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में बतौर निरीक्षण अधिकारी पहुंचे उप सेना प्रमुख ने कहा कि यह जटिल मसले हैं, जिन्हें सुलझने में वक्त लगता है। ऐसे में बातचीत का सिलसिला जारी रखना होगा। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास तीन नए गांव बसाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये निर्माण भारतीय सीमा में नहीं, बल्कि उस पार हैं। यह चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि चीन बीते कुछ दशकों में सीमावर्ती इलाकों में ढांचागत कार्यों को अंजाम देता रहा है।

नेपाल पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि उनके साथ हमारे सभ्यतागत और ऐतिहासिक रिश्ते हैं। साथ ही भारतीय सेना में भी नेपाली नागरिक, सैनिक से लेकर कई उच्च पदों पर सेवा दे रहे हैं। ऐसे में भारत-नेपाल के बीच रिश्ता अटूट है और सेना प्रमुख ने भी नेपाल दौरे के जरिये यही संदेश दिया कि हमारे संबंधों पर किसी बात का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और भविष्य में ये और बेहतर होंगे।

यह भी पढ़ें -  इस बार चारधाम यात्री चार तरह से करवा सकेंगे अपना पंजीकरण: महाराज और यात्रा से पूर्व ही अब तक जीएमवीएन को मिली 4 करोड़ की बुकिंग..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *