Friday, October 2News That Matters


मसूरी यूथ कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

मसूरी: यूथ कांग्रेस मसूरी विधानसभा के अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर गुमराह करने का काम किया है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ नारेबाजी भी की

खान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड में बेरोजगारी तेजी के साथ बढ़ रही है. कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है. महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है, जिससे लोग परेशान है. 2022 के चुनाव में जनता त्रिवेंद्र सरकार को करारा जवाब देगी.

खान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ देश का गुमराह करने का काम किया है. विकास के नाम पर धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के 'मन की बात',उत्तराखंड की पीठ थपथपाई, स्ट्राॅंग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभरने का किया जिक्र 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *