Saturday, October 24News That Matters



SGRR विश्वविद्यालय के कई छात्रों को 6-6 लाख के पैकेज, कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज बोले- छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

  • कोरोना काल में यह एक बड़ी उपलब्धि
  • आगे भी होता रहेगा प्लेसमेंट का आयोजन: SGRR प्रबंधन

देहरादून: लोकप्रिय विश्वविद्यालय श्री गुरु राम राय में प्लेसमेंट के तहत 31 छात्र-छात्राओं का 6 लाख के पैकेज पर चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस में शनिवार को इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपदा को अवसर में बदलने  की सोच पर चलते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 31 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।

क्रू एंपावरमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा चयनित सभी छात्र-छात्राओं को छह-छह लाख का पैकेज दिया जाएगा। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, विश्वविद्यालय कोविड-19 के विपरीत समय में भी छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन कर रहा है, जिसमें हमारे अनेक छात्र-छात्राएं चयनित भी हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए  कहा कि विश्वविद्यालय इसी प्रकार की उपलब्धियां भविष्य में भी अर्जित करता रहेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यू एस रावत ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. दीपक साहनी, डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. वैशाली प्रकाश, स्तुति सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी, आज मंगलौर और अल्मोड़ा में करेंगे जनसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *