Saturday, October 24News That Matters



मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट ने सुनी जन समस्यााएं, अधिकारियों को दिए निवारण के आदेश

पालकोट पट्टी के विकास के लिए कबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए एक करोड़ रूपए

 

मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट ने सुनी जन समस्यााएं, अधिकारियों को दिए निवारण के आदेश

 

ऋषिकेश

नरेन्द्रनगर विधानसभा की पालकोट पट्टी के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस धनराशि को यहां की ग्राम पंचायतों के विकास में लगाया जाएगा। इस पर स्थानीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि वर्तमान में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपनी नरेन्द्रनगर विधानसभा के भ्रमण पर हैं, शुक्रवार को वह पालकोट पट्टी के लसेर गांव में पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री ने यहां पसरी पेयजल और बिजली की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही उक्त समस्याओं के निवारणार्थ हेतु निर्देशित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पालकोट पट्टी के गांवों के विकास के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से यहां गांवों की मूल समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने ग्राम रणाकोट पहुंचकर यहां गांववासियों की समस्याओं को जाना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही उक्त समस्याओं के निवारण हेतु निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शनिवार को वह क्वीली पट्टी के भ्रमण पर रहेंगे। इस पर क्षेत्रीय जनता ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, राजेश रावत, धन सिंह, लक्ष्मी नारायण कुंवर, भगवान सिंह आदि ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए अभी से प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *