Friday, September 4News That Matters


आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था नवनियुक्त प्रांत प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र सहित आरएसएस पदाधिकारियों ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से लिया आशीर्वाद

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने

श्री दरबार साहिब में टेका मत्था नवनियुक्त प्रांत प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र सहित आरएसएस पदाधिकारियों ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से लिया आशीर्वाद

देहरादून।

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। आरएसएस के नवनियुक्त  प्रांत प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया व शिष्टाचार भेंट की। श्री महाराज जी ने नवनियुक्त प्रांत प्रचारक को उनकी नई जिम्मेदारी व  उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सोमवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का शिष्टमंण्डल श्री दरबार साहिब पहुुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। शिष्टमंण्डल में क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र कुमार, नविनियुक्त प्रांत प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र, प्रांत व्यवस्था सुरेन्द्र मित्तल व विभाग कार्यवाह अनिल नंदा शामिल थे।

उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका व समसामयकि विषयों पर श्री महाराज जी से बातचीत की।

 

काबिलेगौर है कि डाॅ शैलेन्द्र ने हाल ही में प्रांत प्रचारक का कार्यभार ग्रहण किया है। डाॅ शैलेन्द्र आईआईटी रुड़की से बी.टैक, एम.टैक व पीएचडी गोल्ड मैडलिस्ट हैं। आईटी के क्षेत्र  में वह एक जाना पहचाना नाम हैं। श्री महाराज जी ने डाॅ शैलेन्द्र को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकमानाएं दीं।

 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नीति नहीं, नियति बदल रही है – सीएम धामी की सोच का असर    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *