Friday, September 4News That Matters


अवैध कब्जों/ मज़ारो पर मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई सख्ती, कहा- राज्य में लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त..

अवैध कब्जों/ मज़ारो पर मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई सख्ती, कहा- राज्य में लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त..

अवैध कब्जों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि स्वयं अवैध कब्जे हटा लिए जाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए भी स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

कालाढूंगी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में लैंड जिहाद बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जिस स्थान पर भी कब्जे हैं उसे लोग स्वयं ही हटा लें। सरकार किसी के खिलाफ नहीं है। सीएम ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि यदि अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए भी स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

इससे पूर्व सीएम धामी ने कालाढूंगी में 95 करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कालाढूंगी में उप मंडी की स्थापना,  चकुलवा में  निहाल नदी पर टू लेन पुल, कोटाबाग में हनुमान मंदिर का  सौंदीयकरण समेत अन्य घोषणा की।

 

यह भी पढ़ें -  वे जानते हैं कि धामी के पैर जम गए, तो उन्हें अगले 15-20 साल उत्तराखंड की सियासत से कोई हिलाने वाला नहीं है। ओर उन बड़े नेताओं का राजनीतिक भविष्य चौपट हो जाएगा.. इसलिए लगे हैं वह नेता षड्यंत्र करने में...!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *