Sunday, October 25News That Matters



स्वदेश दर्शन योजना में सराहनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड सम्मानित

स्वदेश दर्शन योजना में सराहनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड सम्मानित

 

नई दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत निर्मित लॉग हट्स को बेस्ट लॉग हट्स की श्रेणी में रनर अप के तौर पर सम्मानित किया गया । राज्य को यह सम्मान  पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत अपनाए गये बेस्ट प्रेक्टिसेज़ एवं अच्छे कार्यों के  एवज में प्रदान किया गया।

 

इस दो दिवसीय  चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड से राज्य के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने चिंतन शिविर में सम्मिलित हुए । इस दौरान उन्हें माननीय पर्यटन राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री जी किशन रेड्डी द्वारा सम्मानित किया गया ।

 

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा , ” उत्तराखंड राज्य को मिला सम्मान हमारे द्वारा किए गये अच्छे कार्यों का द्योतक है। हाल ही में राज्य को साहसिक, जिम्मेदार व सतत पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया । इसके अलावा आज का यह सम्मान हमें और अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। स्वदेश दर्शन योजना 2.0  के अंतर्गत पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, ओम पर्वत, मुनस्यारी , चंपावत जिले के चूका, में पर्यटन अवस्थापनाओं के लिए विकासाधीन हैं। वहीं हेरिटेज सर्किट के लिए कटारमल , जागेश्वर , बैजनाथ देवीधुरा आदि स्थलों को विकसित किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा, ” राज्य को लॉग हट श्रेणी में सम्मानित किया जाना अपने आप में गर्व का विषय है। राज्य को सर्वश्रेष्ठ लॉग हट गंतव्य बनाने के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत टिहरी स्थित सिराई में 20 लॉग हट्स का निर्माण किया गया है , जिसके लिए कुल 11 करोड़ 30 लाख की राशि आवंटित की गयी । लॉग हट आधुनिक युग में पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा । यह ईको फ्रेंडली होने के साथ साथ इंसुलेटर का भी काम करता है अर्थात इसमें ठहरने वाले पर्यटक गर्मी में शीतलता और ठंडी में गर्म माहौल का अनुभव कर सकते हैं”।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लैंड फ्रॉड के खिलाफ अभियान तेज, जल्द होगी अगली समीक्षा बैठक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *