Sunday, October 25News That Matters



एसजीआरआर विश्वविद्यालय के जॉब उत्सव में नौकरी पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के जॉब उत्सव में नौकरी पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

100 छात्र-छात्राओं का
कैंपसप्लेसमेंट, साढ़े चार लाख से साढ़े छः लाख का पैकेज मिला

 

देहरादून।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, ऑटोमाबाइल, रियल इस्टेट, एल एण्ड टी, टाइम्स ऑफ इण्डिया, पंतजलि, हाइक एजुकेशन सहित 16 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एक हज़ार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, 100 छात्र-छात्राएं चयनित हुए। साढ़े चार लाख से साढ़े छः लाख पैकेज पर छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। यह जानकारी एसजीआरआर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट समन्वयक डॉ मनीषा मैदुली ने दी।
बुधवार को एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में रोजगार मेले का शुभारंभ कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूडी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नांनदी फाउंडेशन, महिंद्रा ग्रुप के द्वारा रोजगार मेले को स्पोंसर किया गया। तीन राउंड पर आधारित चयन प्रक्रिया में लिखित, प्रस्तुतिकरण एवम् साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई। विभिन्न नामचीन कंपनियों के मानव संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने करियर चयन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय सेल व प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्णं योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ सुमन विज, निदेशक आई.क्यू ए.सी. सेल, डॉ कनिका रावत सहित विश्वविद्यालय के स्वंयसेवी छात्र-छात्रओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *