Saturday, October 24News That Matters



बाबा रामदेव बोले- MNC को हम शीर्षासन करा रहे, एलोपैथी बीमार कर रही इसको जमीन में गाड़ देंगे

बाबा रामदेव बोले- MNC को हम शीर्षासन करा रहे, एलोपैथी बीमार कर रही इसको जमीन में गाड़ देंगे

एलोपैथी को लेकर अक्सर विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर एलोपैथी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. इस बार हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर विवादित बयान दिया है.

 

एलोपैथी को जमीन में गहरे गाड़ देंगे- बाबा रामदेव: हरिद्वार के ऋषि कुल आयुर्वेद कॉलेज में चल आयुर्वेद सेमिनार के दौरान बोलते हुए स्वामी रामदेव ने कहा है कि जिस तरह से मल्टीनेशनल कंपनियों को हमारे द्वारा शीर्षासन कराया गया है, उसी तरह एलोपैथी को भी जमीन में हम इतना गहरा गाड़ देंगे की बहुत दिनों तक इसको सांस नहीं आएगी.

 

बाबा रामदेव बोले- एलोपैथी बीमार कर रही: स्वामी रामदेव ने कहा है कि आयुर्वेद का वर्तमान और भविष्य स्वामी रामदेव हैं. एलोपैथी लोगों को और ज्यादा बीमार बना रही है. कोरोना की भी दवाई हमने तैयार की थी. एलोपैथिक कोरोना की दवा अभी तक नहीं खोज पाई है. अगर दुनिया में 25 परसेंट फैटी लिवर हुआ है तो उसका कारण सिर्फ और सिर्फ एलोपैथी दवाइयां हैं. बल्कि कई लोगों की तो किडनी एलोपैथी ने खराब कर दी है.

यह भी पढ़ें -  राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत धामी सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *