Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखण्ड व एसजीआरआर की बेटी का श्री दरबार साहिब में सम्मान श्री महाराज जी ने दिव्या नेगी को 51 हज़ार रुपये की धनराशि देकर किया सम्मानित आकृति को 21 हज़ार रुपये की धनराशि , प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

उत्तराखण्ड व एसजीआरआर की बेटी
का श्री दरबार साहिब में सम्मान श्री महाराज जी ने दिव्या नेगी को 51 हज़ार रुपये की धनराशि देकर किया सम्मानित

 

आकृति को 21 हज़ार रुपये की धनराशि , प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

 

दिव्या नेगी ने एसजीआरआर तालाब से 10वीं एवम् एसजीआरआर रेसकोर्स से 12वीं उत्तीर्ण की

 

देहरादून।

 

श्री गुरु राम राय पीजी काॅलेज की पूर्व छात्रा दिव्या नेगी व आकृति ने देश के संसद भवन के केन्द्रीय हाल में एक वक्ता के रूप में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया।

यह राज्य के लिए गौरव व सम्मान की बात है कि उत्तरखण्ड व एसजीआरआर की बेटियों ने अपने ओजस्वी उद्बोधनों से राज्य की कला संस्कृति व सांस्कृतिक महत्व का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया। सोमवार को दिव्या नेगी व आकृति ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया व श्री झण्डा साहिब पर माथा टेका।

श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सम्मान स्वरूप दिव्या नेगी को 51 हज़ार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह तथा आकृति को 21 हज़ार रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
दिव्या नेगी ने श्री महाराज जी को देश के संसद भवन के केन्द्रीय हाल से जुड़े संस्मरण एवम् अनुभव भी सांझा किये। श्री महाराज जी ने दिव्या नेगी का उत्साहवर्धन करते हुए श्री दरबार साहिब की ओर से उन्हें सम्मानित किया।
काबिलेगौर है कि एसजीआरआर की पूर्व छात्रा दिव्या नेगी व आकृति को संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद समारोह में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था। उत्तराखण्ड से प्रतिनिधित्व करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं में से दिव्या नेगी को प्रथम व आकृति को द्वितीय स्थान मिला था। इसी आधार पर दिव्या व आकृति ने राष्ट्रीय युवा संसद समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। श्री गुरु राम राय पीजी काॅलेज परिवार की ओर से भी काॅलेज परिसर में दिव्या नेगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर मेजर प्रदीप सिंह, प्राचार्य पीजी काॅलेज, डाॅ हर्षवर्धन पंत, डाॅ हरीश चन्द्र जोशी, डाॅ संदीप नेगी, डाॅ मधु डी सिंह पूर्व प्राचार्य एसजीआरआर पीजी काॅलेज, डाॅ अनुराधा वर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  दर्शन लाल चौक पर अश्लील हरकतें करने वाली 08 महिलाओ को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *