Saturday, April 18News That Matters

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल तथा सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री   धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल तथा सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है.

 

 

 

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई खेल नीति बनाई जाने तथा खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल तथा सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है।

क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के हित से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री   प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश मंत्री  भारत चौहान आदि उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने किया स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ पहले चरण में 137 विद्यालय चुने गये है इस अभियान में लगभग 5500 बच्चे होंगे लाभान्वित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *