Sunday, October 25News That Matters



एसजीआरआर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी व सम्मानित किया।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी व सम्मानित किया।

 

 

विजेता टीम को 21,000 रुपये का पुरस्कार व मैडल

 

विश्वविद्यालय की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र

 

देहरादून।

 

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने डीआईटी यूनीवर्सिटी की टीम को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। डीआईटी श्रुति वार्षिक खेलकूल प्रतियोगिता-2013 में 8 विश्वविद्यालयों की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया। 13 मार्च से 15 मार्च के बीच क्रिकेट के विभिन्न मुकाबले खेले गए।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी व सम्मानित किया। यह जानकारी विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी एस.पी जोशी ने दी।

डीआईटी विश्वविद्यालय की ओर से हर वर्ष विश्वविद्यालीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम जिला स्तर व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं  में कई पदक प्राप्त कर चुकी है। टीम के कप्तान अर्जुन सिंह व सभी सदस्यों को कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री दरबार साहिब में आशीर्वाद दिया व उज्जवल की शुभकामनाएं दीं। कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खेल अधिकारी एस.पी. जोशी का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं और तैयारी दिए जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

यह भी पढ़ें -  सभी अधिकारी ग्राउंड में जाकर श्रद्धालुओ से फीडबैक भी लें ताकि समय रहते छोटी कमियों को भी दूर किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *