Sunday, October 25News That Matters



सांता बनकर पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे बच्चों के बीच, पूरी की फरमाइश

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को नए अवतार में नजर आए। उन्होंने क्रिसमस अनूठे अंदाज में मनाया। अपने राजपुर रोड स्थित आवास पर वे सांता क्लाज के अवतार में बच्चों की टॉफी-चॉकलेट की फरमाइश पूरी करते नजर आए।

उनका यह अंदाज जहां बच्चों को भा गया, वहीं सियासी हलकों में भी आकर्षण का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर हरीश रावत की सांता क्लाज की तस्वीरें वायरल होने लगीं।

हरीश रावत के साथ ही छोटे बच्चे भी सांता क्लाज की ड्रेस पहने नजर आए। उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे। इस दौरान उनके साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे।

हरीश रावत ने जहां पहले तुलसी पूजन कर और गीता जयंती पर बधाई देकर पुरातन भारतीय संस्कृति से अपने गहरे जुड़ाव को अभिव्यक्त किया। वहीं, क्रिसमस पर सांता क्लाज बनकर एक और संदेश देने की कोशिश की।
इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी लिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी हरिद्वार को सख्त निर्देश दिए कि कुम्भ ड्यूटी में लगे लोगों का 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन करवाना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *