Saturday, April 18News That Matters

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 से 26 फरवरी को आयोजित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी..

पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 फरवरी से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। सचिव परिवहन निगम श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह के स्थान से परीक्षा स्थान तक ) उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  आदिकैलाश से विश्व को आध्यात्म का संदेश देंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *