Saturday, October 24News That Matters



सर्किट हाउस छोड़ रात्रि विश्राम के लिए पौड़ी स्थित रावत गांव के होमस्टे में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सर्किट हाउस छोड़ रात्रि विश्राम के लिए पौड़ी स्थित रावत गांव के होमस्टे में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद पौड़ी स्थित रावत गांव में मेजर ( से.नि ) गोर्की चंदोला के मिट्टी से बने पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। पहाड़ी शैली पर बने होमस्टे का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रशंसा जाहिर की एवं रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है। होस्ट स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पौरी, बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला उच्च शिक्षा के तहत मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी... धन्यवाद धामी जी... पेश है एक रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *