Sunday, October 25News That Matters



बर्फबारी कम होने के कारण रद्द करने पड़ रहे हैं औली गेमः महाराज

बर्फबारी कम होने के कारण रद्द करने पड़ रहे हैं औली गेमः महाराज

 

औली में होने वाले”नेशनल स्कीइंग”
चैंपियनशिप रद्द : महाराज

देहरादून।

 

विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में होने वाले”नेशनल स्कीइंग” चैंपियनशिप-2023 को बर्फ की खराब स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विश्व स्तर पर इस बार शीतकाल में बर्फबारी कम होने के कारण जनपद चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में भी बर्फबारी कम हुई है इसलिए 23 से 26 फरवरी तक होने वाले
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्की एंड स्नो बोर्ड उत्तराखण्ड ने स्की और स्नो बोर्ड इंडिया की सभी संबद्ध इकाईयों को भी नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के रद्द होने की सूचना दे दी है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 के लिए सरकार की पूरी तैयारियां थी लेकिन मौसम के साथ न देने के कारण बर्फबारी की खराब स्थिति को देखते हुए नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स के छात्र- छात्राओं से वार्ता की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *