Sunday, October 25News That Matters



श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ रिचा शर्मा को सिंगापुर में मिला बेस्ट क्लिनिकल केस पुरस्कार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ रिचा शर्मा को सिंगापुर में मिला बेस्ट क्लिनिकल केस पुरस्कार

 

देहरादून।

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ रिचा शर्मा को सिंगापुर में आयोजित वल्र्ड कॉन्फ्रेंस

मे बेस्ट क्लिनिकल पुरस्कार मिला है। सिंगापुर में आयोजित वल्र्ड कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए ह्दय रोग विशेषज्ञों ने क्लीनिक काॅर्डियोलाॅजी के जटिल ह्दय रोग प्रोसीजर्स की केस स्टडी का प्रस्तुतिकरण दिया। डाॅ रिचा शर्मा को उनकी श्रेणी में बेस्ट क्लिनिकल केस का पुरस्कार मिला। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डाॅ रिचा शर्मा को इस सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ रिचा शर्मा ने जानकारी दी कि प्रति वर्ष वल्र्ड
कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आयोजित सिंगापुर लाइव-2023 मे दुनिया भर से आए काॅडियोलाॅजिट ने कई जटिल व अति गम्भीर ह्दय उपचार के मामलों पर महत्वपूर्णं मेडिकल जानकारियां व जानकारीप्रद तथ्य सांझा किए।
दुनियाभर के विभिन्न देशो में काॅर्डयोलाॅजी मरीजों के उपचार से सम्बन्धित नए शोध, उपचार तकनीकों व सम्भावनाओं को जानने समझने का अवसर मिला।
डाॅ रिचा ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 65 वर्षीय मरीज़ की जटिल काॅर्डियोलाॅजी प्रोसीजर का केस प्रस्तुतिकरण किया। इस जटिल प्रोसीजर के सफल उपचार के लिए उन्हें बेस्ट क्लिनिकल केस के पुरस्कार से नवाजा गया। निर्णाय ज्यूरी सदस्य डाॅ फिलिप वाॅंग ने डाॅ रिचा को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  हाईकमान के निर्देश पर चुनाव प्रचार को महाराज गुजरात रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *