Sunday, October 25News That Matters



आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए अभी से प्रयास किये जा रहे हैं।

आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए अभी से प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर-हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज के चिकित्सकों को सम्मानित किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि  सिकस सिग्मा की टीम ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को  विशेष रूप से केदारनाथ में जिस प्रकार मेडिकल सेवाएं प्रदान की गई, यह सराहनीय प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की स्वास्थ्य टीम द्वारा सरकार को जो सहयोग प्रदान किया जा रहा है, उसके लिए उनकी पूरी टीम साधुवाद के पात्र है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर ने यात्रा सीजन में 50 हजार से अधिक लोगों को सेवाएं दी, यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस बार  चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई थी। चारधाम यात्रा का प्रबंधन भी सरकार के लिए चुनौती थी। सभी के सहयोग से चारधाम यात्रा का सफल संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए अभी से प्रयास किये जा रहे हैं।

 

इस अवसर पर सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज, डायरेक्टर डा.अनीता भारद्वाज एवं सिक्स सिग्मा हैल्थ केयर के डॉक्टर्स उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें -  उपभोक्ताओं में “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के प्रति लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है : मंत्री अग्रवाल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *