Saturday, October 24News That Matters



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महादेवी कन्या पाठशाला कालेज सोसाइटी के तत्वाधान में संस्था के अन्तर्गत संचालित समस्त संस्थाओं की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों एवं शिक्षिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महादेवी कन्या पाठशाला कालेज सोसाइटी के तत्वाधान में संस्था के अन्तर्गत संचालित समस्त संस्थाओं की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों एवं शिक्षिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक उत्तराखंड विधानसभा से पारित करवाने के लिए अभिनंदन पत्र सौंप कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

महादेवी कन्या पाठशाला कालेज के सचिव जितेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों को 30 प्रतिशत आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे महिला सशक्तीकरण एवं महिला उत्थान का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है।

 

 

इस अवसर पर महादेवी कन्या पाठशाला कालेज के प्रतिनिधिमण्डल में शासक सभा के सदस्य व पूर्व राज्य आंदोलनकारी श्री रवीन्द्र जुगरान, प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार जैन, श्री शोभित मांगलिक, श्री कुलदीप नेगी, महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी की उपनिदेशिक श्रीमती गीता चौहान, विभागाध्यक्षा डा. भावना सिंधवानी, श्रीमती वन्दना चौधरी, श्रीमती सुमित कौर श्री शक्ति सिंह बड़वाल, श्रीमती सुषमा गोयल, वरिष्ठ प्रवक्ता डा० सीमा रस्तोगी सम्मिलित

यह भी पढ़ें -  स्व. हरबंश कपूर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *