Friday, September 4News That Matters


मुख्यमंत्री धामी नें विधानसभा भर्ती प्रकरण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत मुख्यमंत्री नें किया था विधानसभा अध्यक्ष से जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध.. फिर बोले मुख्यमंत्री धामी युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

मुख्यमंत्री  धामी नें विधानसभा भर्ती प्रकरण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत मुख्यमंत्री नें किया था विधानसभा अध्यक्ष  से  जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध..

फिर बोले  मुख्यमंत्री धामी युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

 

 

 

 

 

“विधानसभा भर्ती प्रकरण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं।

जैसे ही विधानसभा में नियुक्तियों में अनियमितता की बात सामने आई थी, हमने विधानसभा अध्यक्ष जी से इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में गठित समिति द्वारा जब भर्तियो में अनियमितता को सही पाया गया तो हमने तत्काल ऐसी भर्तियो को निरस्त कर दिया था।

 

अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार की कार्रवाई को उचित माना है। हम प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करते हैं कि प्रतिभावान युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।  समस्त रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण पारदर्शिता से नियुक्तियां की जा रही है। हमने इसकी पुख्ता व्यवस्था की है। राज्य लोक सेवा आयोग को सभी भर्तियों की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेण्डर जारी कर भर्तियो की प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दी है। विभिन्न विभागों में रिक्त हजारों पदों पर भर्तियां समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। समस्त भर्ती प्रक्रिया पर उच्च स्तर से लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है।”

 

पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड

 

यह भी पढ़ें -  एसजीआरआरयू में खट्टी मीठी यादों को याद कर रोमांचित हुए एलुमनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *