Saturday, October 24News That Matters



सचिवालय क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी, उप सचिव मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज 6वीं अंतर-सचिवालय क्रिकेट प्रतियोगिता-2022 का शुभारंभ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।

सचिवालय क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष   अनिल जोशी, उप सचिव मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में आज 6वीं अंतर-सचिवालय क्रिकेट प्रतियोगिता-2022 का शुभारंभ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।

 

 

 

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव  अभिनव कुमार, मा. मुख्यमंत्री / खेल विभाग, उत्तराखण्ड शासन रहे।

 

उद्घाटन मैच सचिवालय वारियर एवं सचिवालय विंग्स के मध्य खेल गया। सचिवालय विंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। सचिवालय वारियर द्वारा पहले बैटिंग करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। वारियर की ओर से प्रमोद नेगी ने 48 संजय पुण्डीर ने 32 एवं अजीत शर्मा ने 23 रनों को योगदान दिया। विंग्स की ओर से अमित शर्मा ने 03. संजय जोशी एवं आशिफ अली द्वारा 02-02 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय विंग्स की पूरी टीम अजीत जड़धारी के 56 एवं दीपक पंवार के 30 रनों के योगदान के बावजूद 125 रनों पर ढेर हो गई। सचिवालय वारियर की ओर से टीम के कप्तान पवन असवाल द्वारा 03, हितेश एवं प्रमोद नेगी द्वारा 02-02 विकेट प्राप्त किये। सचिवालय वारियर ने 29 रनों के अंतर से मैच में जीत दर्ज की।

 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर संशोधित गाइडलाइन की जारी रात्रि कर्फ्यू के समय में की बढ़ोतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *