Saturday, October 24News That Matters



राज्य स्तरीय कला उत्सव में छात्र-छात्राओं की सुंदर प्रस्तुतियों ने बांधा समा

राज्य स्तरीय कला उत्सव में छात्र-छात्राओं की सुंदर प्रस्तुतियों ने बांधा समा

 

देहरादून। समग्र शिक्षा उत्तराखंड  के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को आनंदित कर दिया।

रिंग रोड स्थित किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्वयं मौजूद रहकर दूर-दराज से आए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस अवसर पर उन्होंने दृष्टि दिव्यांग छात्रा ज्योति की पारंपरिक गीत की प्रस्तुति पर उसका विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ज्योति का समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। इस अवसर पर कई बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 

यह भी पढ़ें -  सरकार जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझकर उसका निदान कर रही है: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *