Sunday, October 25News That Matters



जनपद पौड़ी गढ़वाल – कोटद्वार में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू

*जनपद पौड़ी गढ़वाल – कोटद्वार में  खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू*

 

आज दिनाँक 29 नवंबर प्रातः लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

 

घायल व्यक्ति का विवरण:-

सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडाउन

यह भी पढ़ें -  जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *