Sunday, October 25News That Matters



चमोली सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत…मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

चमोली सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत…मुख्यमंत्री धामी  ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

 

 

 

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

 

चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।  इस वाहन मे 12  से अधिक लोग सवार  बताए जा रहे है। और 12 लोगो की दुःखद मौत को सूचना है

घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य सचिव पिथौरागढ़ में: स्वास्थ्य विभाग के साथ करी बैठक अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश जिले की चिकित्सा इकाईयों का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *