Sunday, October 25News That Matters



शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरणः महाराज

शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण  विस्तारीकरणः महाराज

 

 

देहरादून।

 

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

 

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश की सड़कों गढ्डा मुक्त करने का अभियान मुस्तैदी के साथ चल रहा है अधिकांश क्षेत्रों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

उन्होने त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही है।

 

श्री महाराज ने कहा कि निनूस दारमीगाड़ मोटर मार्ग जिसकी लम्बाई 5 किमी है उसके डामरीकरण का कार्य शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है और 60 से 65 किमी तक के चकराता लाखामण्डल मोटर मार्ग (SH-18) के नवीनीकरण के और प्रस्तावित राज्य मार्ग संख्या-17 त्यूनी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग 1से 20 किमी तक के नवीनीकरण का कार्य एसडीबीसी द्वारा शीघ्र किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व में कर्मकार बोर्ड द्वारा श्रमिको के पंजीकरण / नवीनीकरण तथा लाभ के आवेदन हेतु विकासखण्ड स्तर पर व्यवस्था का शुभारम्भ भी किया जा चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *