Sunday, October 25News That Matters



हरिद्वार जिले के लालढांग के कटेवड़ गांव से कांडा तल्ला जा रही बस लैंसडौन के सिमड़ी गांव के पास करीब साढ़े तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है

*हरिद्वार जिले के लालढांग के कटेवड़ गांव से कांडा तल्ला जा रही बस लैंसडौन के सिमड़ी गांव के पास करीब साढ़े तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है*

 

*बस में सवार थे लगभग 45 लोगअब तक  12 शव निकाले जा चुके हैं*

बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।   एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

*बीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र से पांच डाक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई* है।

दो बच्चों समेत छह घायलों को बीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र और एक घायल को कोटद्वार अस्पताल भेजा गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

 

लालढांग क्षेत्र के कटेवड़ गांव निवासी संजीव के पुत्र महावीर की बरात जीएमओयू बस संख्या (यूके04-0501) से मंगलवार दोपहर 12 बजे कांडा तल्ला के लिए गई थी। बस कांडा तल्ला निवासी प्रकाश चंद्र के घर जानी थी।

 

सात बजे रिखणीखाल-कांडा तल्ला के मध्य सिमड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें -  एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शत-शत नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *