Friday, September 4News That Matters


हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव के परिणाम : हरिद्वार में भाजपा के लिए 2024 के लिए संजीवनी जनता ने धामी की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया : महेंद्र भट्ट

हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव के परिणाम : हरिद्वार में भाजपा के लिए 2024  के लिए संजीवनी

जनता ने  धामी की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया : महेंद्र भट्ट

 

 

 

 

 

हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में पहली बार भगवा बुलंद होता दिखाई दे रहा है। देर शाम तक जिला पंचायत की 44 सीटों में से 26 सीटों के जो नतीजे आए हैं, उनमें सर्वाधिक 14 सीटें लेकर भाजपा फिलहाल सबसे आगे है। नौ सीटों के साथ बसपा उसे टक्कर दे रही है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर आप ने जीत दर्ज कर ली है।

अभी तक के परिणाम से भाजपा बेहद उत्साहित है। पार्टी ने जिले में अब तक हुए चार जिला पंचायत चुनावों में चार से अधिक सीटें नहीं जीती थीं। 14 सीटें जीत कर पार्टी की निगाह अब जिला पंचायत की सत्ता पर लगी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि  यह जीत 2024 के चुनाव के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया है। जनता ने सीएम पुष्कर धामी के काम और उनकी नीतियों पर भी मुहर लगा दी है। वहीं अंकिता हत्याकांड के मद्देजनर भाजपा हरिद्वार पंचायत चुनाव में जीत का जश्न नहीं मनाएगी। भट्ट ने इस संबंध में जिलाध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

कांग्रेस को लगा करार झटका

 

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। अभी तक उसके खाते में दो सीटें ही आई हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनकी बेटी अनुपमा के हिस्से में कुछ खास नहीं लगा। बताया जा रहा है कि अनुपमा के क्षेत्र की चारों सीटों पर कांग्रेस हार गई। भाजपा को सबसे अधिक चार सीटें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के क्षेत्र से मिलीं। लक्सर में भी भाजपा ने तीन सीटें जीतीं।

यह भी पढ़ें -  नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा मुख्यमंत्री धामी का जमकर स्वागत, धामी हुये अभिभूत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *