Sunday, October 25News That Matters



PM Modi अक्तूबर में केंद्रीय योजनाओं की लेंगे समीक्षा, CM धामी ने बनाया यह प्लान

26 जुलाई

 

PM Modi अक्तूबर में केंद्रीय योजनाओं की लेंगे समीक्षा, CM धामी ने बनाया यह प्लान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर माह में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का ब्योरा मुख्यमंत्रियों से ले सकते हैं। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने भी इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर फोकस कर दिया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर माह में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का ब्योरा मुख्यमंत्रियों से ले सकते हैं। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने भी इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर फोकस कर दिया है। जिन योजनाओं में अभी तक 50 फीसदी तक काम नहीं हो पाया है, पहले उनके क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

उत्तराखंड में केंद्रीय योजनाओं का बजट नौकरशाह समय पर भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अब खुद इन योजनाओं की समीक्षा हर 15 दिन के भीतर करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक से लौटने के बाद मंगलवार को सचिवालय में सीएम धामी ने मीडिया से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता में जो भी केंद्रीय योजनाएं हैं, उन्हें नियमित तौर पर वे खुद मानिटरिंग करेंगे। सभी विभागीय अफसरों को इन योजनाओं के क्रियान्वयन का एजेंडा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि वित्त विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन सालों के भीतर विभिन्न विभाग केंद्रीय योजनाओं का 3825 करोड़ खर्च नहीं कर पाए थे।

यह भी पढ़ें -  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा में 105 करोङ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *