Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड से बड़ी खबर – पेपर लीक मामले के साथ ही पूर्व में हुई दो अन्य भर्ती घोटाले की जांच भी करेंगी एसटीएफ

उत्तराखंड से बड़ी खबर – पेपर लीक मामले के साथ ही पूर्व में हुई दो अन्य भर्ती घोटाले की जांच भी करेंगी एसटीएफ

 

उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है दरअसल इस मामले में स्टेट की टीम अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और लाखों रुपए कैश बरामद कर चुकी है इस टीम को मिली बड़ी कामयाबी के बाद अब उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में हुए दो अन्य भर्ती घोटाले की जांच भी सौंप दी है। दरअसल, पूर्व में हुई दो अलग-अलग परीक्षाओं में भी घोटाले के मामले सामने आ रहे थे जिसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने इन जांच को भी एसटीएफ के हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में आयोजित सचिवालय रक्षक एवं कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच भी STF के सुपुर्द की गई है। इसके साथ ही साल 2020 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था। जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं। इन अभियोगों का भी STF द्वारा पुनः परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सुनी आम जनता की समस्याएं,अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *