Sunday, October 25News That Matters



दुःखद खबर: देहरादून में आज रविवार कि सुबह हादसों की सुबह साबित हुई । सुबह सवेरे हुए 3 हादसों में 6 लोगों की जान चली गयी। दो हादसे देहरादून शहर में और एक  त्यूणी में हुआ है

देहरादून जिले में आज सुबह दर्दनाक तीन सड़क दुर्घटनाएं 6 की मौत दुःखद

 

दुःखद खबर: देहरादून में आज रविवार कि सुबह हादसों की सुबह साबित हुई । सुबह सवेरे हुए 3 हादसों में 6 लोगों की जान चली गयी। दो हादसे देहरादून शहर में और एक  त्यूणी में हुआ है

 

सीसीआर कंट्रोल रूम एवं 108 के माध्यम से समय 6:15Am पर सूचना प्राप्त हुई की बल्लीवाला फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट हो गया है प्राप्त सूचना पर तत्काल *थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार* द्वारा मौके पर फोर्स रवाना किया गया मौके पर चीता कर्म गणों द्वारा बाइक सवार दो व्यक्ति जो बल्लूपुर से जीएमएस रोड की तरफ M/C TVs अपाचे बिना नंबर वाहन से जा रहे थे तेज गति होने के कारण फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गए जिन्हें गंभीर चोट आई घायलों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां से मोटरसाइकिल सवार (1) विजय सेमवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन न० 02 धर्मपुर डांडा उम्र 26 वर्ष* को मृत घोषित किया गया एवं (2) समीर पुत्र कीरत हाल पता S.R टावर कॉल सेंटर बल्लूपुर मूल पता गुजरात उम्र 25 वर्ष जो कि गंभीर रूप से घायल है को एम्स अस्पताल रेफर किया गया मृतक के पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी तथा *घटना की विस्तृत जानकारी* की जा रही है।

 

दूसरा हादसा

आज सुबह 6:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शनि मंदिर जी एम एस रोड़ पर सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें बाईक चालक गौतम द्वारा सड़क पार करने वाले एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को ktm बाइक से isbt से बल्लुपुर जाते वक्त टक्कर मारी गयी है। सूचना पर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुचा। बाइक में एक अन्य व्यक्ति पीछे बैठा था.उक्त घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर व एक व्यक्ति नियोन की दौराने उपचार मृत्यु हुई । शव दून अस्पताल मोर्चरी में रखे है, मिजोरम निवासी मृतकों के परिचित मौजूद है अन्य के परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है। पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है.

*दुर्घटना में मृतको का विवरण*
सड़क पार करने वाला व्यक्ति-
1-रघुवीर ठाकुर पुत्र स्व० लालसर ठाकुर निवासी निरंजनपुर चक्की टोला ,मूल पता -बिहार 65 वर्ष

बाईक चालक व सवार*
2-गौतम पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर 2 मिजोरम 22 वर्ष
(दून पीजी में बीएससी का छात्र)
3-नियोन चकमा पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे मिजोरम उम्र 20 वर्ष ( हिमगिरी कालिज सेलाकुई का छात्र है।)

तीसरा हादसा

प्रात: थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिरी है, उक्त सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव/राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप UK07CD-0843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है, मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं । स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर / निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया जा रहा है। मृतकों की पहचान निम्नवत गई है।

*नाम पता मृतक*

1- किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष।
2- पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष

यह भी पढ़ें -  Cabinet Minister Ganesh Joshi addressing public meetings in various wards during the civic election campaign

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *