Sunday, October 25News That Matters



मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तरखंड सरकार DARC के माध्यम से ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग कराएगा तथा समस्त ड्रोन पायलटों को “ड्रोन मित्र” के तहत सूचीबद्ध कर रोजगार उपलब्ध करवाएगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना प्रोद्योगिक विकास एजेंसी में स्थित ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर के द्वारा आयोजित “Shot on my drone ” प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

 

यह प्रतियोगिता 22 जून को आयोजित की गयी थी

जिसमे सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नितिन छाबरा (रुद्रपुर ), द्वितीय स्थान अमित कुमार सिंह (नैनीताल ), तथा तृतीय स्थान नितेश अग्रवाल (देहरादून ) ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरित किये गए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तरखंड सरकार DARC के माध्यम से ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग कराएगा तथा समस्त ड्रोन पायलटों को “ड्रोन मित्र” के तहत सूचीबद्ध कर रोजगार उपलब्ध करवाएगा.

यह भी पढ़ें -  रिकॉर्ड समय में देवभूमि को 5000 एकड़ से भी ज्यादा अतिक्रमण मुक्त करने पर धाकड़ धामी बने पूरे देश के लिए मिसाल : टी राजा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *