Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड के बादशाह कैफे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, चार लड़कियां और पांच लड़के आपत्तिजनक हाल में मिले… पढ़ो जरा पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड के बादशाह कैफे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, चार लड़कियां और पांच लड़के आपत्तिजनक हाल में मिले… पढ़ो जरा पूरी रिपोर्ट

 

बाजपुर रोड स्थित एक मॉल के कैफे में छापा मारा और संचालक समेत पांच युवकों और चार युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चारों युवतियां अविवाहित हैं। पुलिस फरार कैफे पार्टनर की तलाश में जुटी है।

मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक मॉल में स्थित बादशाह कैफे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, महिला एसआई रूबी मौर्या ने टीम के साथ बादशाह कैफे में दबिश दी। वहां चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

पुलिस ने कैफे संचालक लालपुर कुंडा निवासी अयान उर्फ आशु समेत वहां मिले सभी युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में टीम भी मॉल में पहुंची। टीम ने सभी कैफे में जांच पड़ताल की।

 

इस दौरान अधिकतर कैफे संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए। टीम प्रभारी बसंती ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।

बताया कि मॉल में 15 से अधिक कैफे बताए गए हैं। इन कैफों में गलत काम होने की शिकायत मिली है।

कैफे संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। एएचटीयू प्रभारी की ओर से कैफे संचालक अयान उर्फ आशु, उसके पार्टनर कचनाल गुसांई निवासी इलियास, बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी सुहेल और जावेद, बागेश्वर निवासी भास्कर जोशी और भगतपुर मुरादाबाद निवासी विशाल के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व धारा 294 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने सात मोबाइल, 3100 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। कहा कि 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।टीम में एसआई नवीन बुधानी, एसआई रूबी मौर्या, प्रियंका कोरंगा, सीता चौहान, रेखा टम्टा, प्रियंका आर्य, ममता मेहरा, प्रेम कनवाल आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित यह नीति अगर पूर्ण रूप से लागू होती है, तो भारत जल्द ही वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में उभरेगा और अग्रणी देशों की श्रेणी में शामिल होगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *