Saturday, October 24News That Matters



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनसे आशीर्वाद लिया पढ़ें पूरी खबर

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने युद्धवीर सिंह को उत्तराखण्ड में आरएसएस की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक
युद्धवीर सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
देहरादून

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनसे आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने युद्धवीर सिंह को उत्तराखण्ड में आरएसएस की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी।
मंगलवार शाम 05ः00 बजे श्री युद्धवीर सिंह श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्री युद्धवीर सिंह व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मध्य उत्तराखण्ड के विभिन्न मुद्दों जैसे कि पलायन, पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं, समाजिक विसंगतियों को दूर करने व सामाजिक समरसता लाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि आरएसएस देश का ही नहीं विश्व का भी सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के बारे में एक बात और भी प्रसिद्ध है कि आरएसएस ने देशप्रेम व सकारात्मक विचारधारा के आधार पर अप्रत्याशित लक्ष्यों को भी सरलता से प्राप्त किया है। वहीं दूसरी ओर आरएसएस के कार्यकर्ता सामाजिक जगत में सेवा का कोई अवसर नहीं छोड़ते। इसी सिद्धांतवादी विचारधारा के कारण आरएसएस को विश्व के बड़े से बड़े संगठनों में सबसे अलग पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी से मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *