Monday, October 26News That Matters



अनंत गोपाल संगीत मंच समिति’’, पटेल नगर और शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संस्था ‘‘गुरूकुल’’ के नवें सांस्कृतिक फेस्ट ‘‘तरंग – 2022’’ का उद्घाटन करने सूबे के कृषि मंत्री श्रीगुरूराम राय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने गाया गाना, ’’मेरे दिल मैं आज क्या है… तू कहे तो मैं बता दूं

 

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘तरंग – 2022’’ उत्सव का शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

 

*कैबिनेट मंत्री ने गाया गाना, ’’मेरे दिल मैं आज क्या है… तू कहे तो मैं बता दूं’’*

*देहरादून, 19 जून*,

 

‘‘अनंत गोपाल संगीत मंच समिति’’, पटेल नगर और शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संस्था ‘‘गुरूकुल’’ के नवें सांस्कृतिक फेस्ट ‘‘तरंग – 2022’’ का उद्घाटन करने सूबे के कृषि मंत्री श्रीगुरूराम राय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंचे। यह आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कृषि मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत गुरूकुल के कथक नर्तकों द्वारा गणपति वंदना की प्रस्तुति दे कर किया। इसके बाद ‘राष्ट्र आराधना – ग्लोरी टू द नेशन’, ‘सर्वधर्म संभव’, ‘जयतु जयतु भारतम’्, ’गूंज – द सोल ऑफ इंडियन म्यूजिक’, तथा नृत्य नाटिका ‘कृषक कथा’ का मंचन किया गया।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों तथा कलाकारों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्र कहते हैं कि ‘‘साहित्य सङ्गीत कला विहीनः साक्षात्पशुः पुच्छ विषाणहीनः’’ अर्थात साहित्य, संगीत अथवा कला जिस मनुष्य में नहीं है वह बिना सींग और पूंछ वाले पशु के समान ही होते हैं। इसलिए हर किसी को कला संगीत से जुड़ना चाहिए। मैं भी जब काम करके थक जाता हूं अथवा तनाव में होता हूं तो संगीत सुन कर खुद को रिलेक्स करता हूं।
इतना कहना क्या था कि उनसे गाने की मांग की गई। इस पर मंत्री ने अपना पसंदिदा गीत – ‘‘मेरे दिल में आज क्या है, तू कहे तो मैं बता दूं’’ गा कर सुनाया।
इस दौरान प्रतिभा श्रीवास्तव, नरेश भटनागर, अरून शर्मा, ध्रुव भटनागर, आयुष कुमार, वैशाली अग्रवाल, वंशिका गुप्ता, इशिता शर्मा, मनप्रीत कौर तथा अन्य कलाकार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का पूरी तरह से आगाज हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *