Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड : हेमकुंड साहिब के लिए भी तय की गई श्रद्धालुओं की संख्या, यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा अनिवार्य

उत्तराखंड : हेमकुंड साहिब के लिए भी तय की गई श्रद्धालुओं की संख्या, यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा अनिवार्य

 

 

उत्तराखंड चार धाम की यात्रा जोरों शोरों पर चल रही है दरअसल 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम की यात्रा शुरू हो गई थी। इसी क्रम में सिखों के प्रमुख पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को पूरे विधि विधान से खुलने जा रहे हैं। इससे पहले ही चारधाम की तरह ही हेमकुंड साहिब में भी यात्रियों के दर्शन करने के लिए संख्या को तय कर दिया गया है।
दरअसल, उत्तराखंड सरकार और हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के बीच विचार विमर्श किया गया जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि हेमकुंड साहिब में रोजाना 5,000 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगे यही नहीं चार धाम की तरह है हेमकुंड साहिब आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से जारी वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। धामों में अत्यधिक भीड़ के साथ ही धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की संख्या को तय कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *