Sunday, October 25News That Matters



श्री केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग में आवश्यक सुविधाओं की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है

श्री केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग में आवश्यक सुविधाओं की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है

ताकि केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा तीर्थ यात्रियों को मूलभूत व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सुलभ संस्था के इंचार्ज धनंजय पाठक ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम तक कुल 212 शौचालय बनाए गए हैं जिनके संचालन के साथ ही साफ-सफाई हेतु 220 कार्मिकों की तैनाती की गई है। साथ ही तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए 30 अतिरिक्त शौचालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग के कुंड से सोनप्रयाग के मध्य कुल 43 शौचालय बनाए गए हैं जबकि 12 शौचालय चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग में स्थापित किए गए हैं। जिनका संचालन व लगातार साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’‘विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ निरंतर कार्य कर रही है    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *