Saturday, October 24News That Matters



हरिद्वार: विकास से कोसों दूर श्यामपुर,लालढांग क्षेत्र-मनीष कर्णवाल

विकास से कोसों दूर श्यामपुर,लालढांग क्षेत्र

हरिद्वार। उत्तराखंड कॉन्ग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष कर्णवाल ने कहा है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का श्यामपुर क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। यहां पर 10 साल से बीजेपी का विधायक होने के बावजूद भी क्षेत्र में विकास नहीं किया गया है सरकार में मंत्री रहे यहां के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपने शिलापट लगाकर वाह वाई लूटने का काम करते आए हैं। हरीश रावत के कार्यकाल में ही यहां पर रवासन नदी में पुल की स्वीकृति दी गई थी। मनीष कर्णवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में आज तक राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं है स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं और सड़कों का तो बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जाएगा। क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी, मनीष कर्णवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को वोट देकर जिताने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें -  देश की रक्षा के लिए 288 युवा तैयार, 377 जेंटलमैन कैडेटों बनेंगे सैन्य अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *