Sunday, October 25News That Matters



हरदा,हरीश, हरेंदर, मांग रहे हैं बोट घर घर,चुनाव प्रचार किया तेज, कहीं यह बड़ी बात

हरदा,हरीश, हरेंदर, मांग रहे हैं बोट घर घर,चुनाव प्रचार किया तेज, कहीं यह बड़ी बात ।।

लालकुआं-:56 लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने प्रचार अभियान तेज करते हुए पूरी ताकत झोंक दी है साथ ही उन्होंने जगह-जगह जनसंपर्क करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सरकार की बागडोर गरीब के हाथ में होगी तथा गरीब के घर तक होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने
दुर्गापाल कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी और 25 एकड़ कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार या और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात की । इस दौरान उन्होंने जनता से वादा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार की बागडोर आम जनता के हाथ में होगी।

 

 

रावत ने दुर्गापाल कॉलोनी और बर्मा कॉलोनी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कहा कि कांग्रेस आएगी और सबसे पहले बिंदुखत्ता वालों को मालिकाना हक मिलेगा। क्षेत्र की सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए कांग्रेस के बाद कई योजनाएं हैं जिन्हें सत्ता में आते ही धरातल पर उतारने का काम करेंगे। हर गरीब की थाली में खाना होगा और हर मजदूर के हाथ में काम होगा। पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि हरीश रावत को लालकुआं से विधायक बनाने का मतलब सीधे मुख्यमंत्री की कमान सौंपना है। हमें अगले 5 साल तक विधायक के रुप में मुख्यमंत्री मिलेगा। इसलिए इस अवसर को कभी गवाना नहीं है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ देख पार्टी नेता और कार्यकर्ता बेहद गदगद नजर आए। इसके बाद रावत ने 25 एकड़ कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार किया।

यह भी पढ़ें -  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसजीआरआरयू में योग प्रस्तुतियां के साथ शानदार आयोजन

उधर इस सीट को जिताने के लिए अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा ने भी राजीव नगर तिवारी नगर सहित बिंदुखत्ता आदि विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क कर हरीश रावत के लिए वोट मांगे। वही पूरी विधानसभा में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने टोलियों के साथ घर घर जाकर रावत के लिए वोट मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *