Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड कांग्रेस आज 55 सीटों पर घोषित कर सकती है प्रत्याशी

उत्तराखंड कांग्रेस अब शनिवार यानी आज विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इसमें 55 तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सीईसी ने देर रात टिकट जारी करने का निर्णय स्थगित कर दिया।

शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची की घोषणा का इंतजार होता रहा। पहले बताया गया कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल किए जाने के बाद सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करने पर सहमति बनेगी। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी, लेकिन देर रात होने से इसे घोषित नहीं किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : सेरपुर–सेलाकुई में 30 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *