Saturday, October 24News That Matters



हरीश रावत का बड़ा आरोप कहा “अब रहस्य समझ में आया कि क्यों आबकारी कमिश्नर को हटाया गया “

प्रदेश में आचार संहिता लग चुकी है और अब राजनीतिक वार ज्यादा तीक्ष्ण होने लगे हैं जी हाँ पिछले दिनों जब आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश की धामी सरकार ने आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल को आपकारी सचिव के साथ-साथ आबकारी कमिश्नर भी बनाया तो हरीश रावत ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए और अब हरीश रावत ने उसी आरोप को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ा आरोप धामी सरकार पर जड़ दिया है हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखते हुए साफ तौर पर एक बड़ा खुलासा किया है

 

 

#आबकारी_कमिश्नर
अब रहस्य समझ में आया कि क्यों आबकारी कमिश्नर को हटाया गया? आबकारी कमिश्नर यदि रहते तो सरकार एक ऐसा शासनादेश जिसमें करोड़ों रुपए का खेल हुआ है, नहीं कर पाती। वह शासनादेश आचार संहिता लागू होने के बाद किया गया है, आबकारी विभाग में किया गया है, जिसके जरिए जो उच्च स्पेसिफाइड मदिरा है, उसके विक्रय के लिए कई नियमों को शिथिल करते हुए लोगों को उपकृत किया गया है और सरकार भी उपकृत हुई है।

यह भी पढ़ें -  बडी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मुख्यमंत्री धामी पर किया प्रहार पुस्कर सिंह धामी को बता डाला खनन प्रेमी मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *