Friday, September 4News That Matters


देवस्थानम बोर्ड पर महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपी उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट

 

देवस्थानम बोर्ड पर महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपी उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट

देहरादून। पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार हेतु मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट परीक्षण एवं अध्ययन के पश्चात सतपाल महाराज ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी।

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के परिपेक्ष में चारों धामों के हितधारकों पंडा, पुरोहितों और पुजारियों द्वारा समय-समय पर विरोध, आंदोलन के मध्येनजर वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत समाधान हेतु समिति की रिपोर्ट के सम्यक परीक्षणोंपरांत और सतपाल महाराज की अध्यक्षता में गठित मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को सोमवार को सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -  गृह मंत्री अमित शाह से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी नें चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंहनगर के सीमान्त गाँवों को वाइब्रेंट विलेज घोषित करने का किया अनुरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *