Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखण्ड : दारोगा को ही तमंचा दिखाकर बदमाशों ने लूट ली सकी बाइक , सराफा दुकान में लूट में हुए थे विफल

उत्तराखण्ड : दारोगा को ही तमंचा दिखाकर बदमाशों ने लूट ली सकी बाइक , सराफा दुकान में लूट में हुए थे विफल

 

बता दे कि सराफा दुकान में लूट में विफल रहे पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एलआईयू दारोगा की ही बाइक लूट ली
ओर बाइक लेकर फरार हो गए वही दरोगा की बाइक लूटे जाने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें लगा दी गईं। देरशाम तक पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
श्यामपुरम कॉलोनी निवासी नरेश वर्मा की घर में ही महालक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। एक दुकान महुआखेड़ा गंज में भी है। वहां वह खुद बैठते हैं। जबकि घर की दुकान पर उनकी पत्नी नेहा वर्मा बैठती हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर स्थित दुकान में दो लोग आए। एक ने बुर्का पहन रखा था, दूसरा बिना बुर्के के था।
उन्होंने नेहा वर्मा से कहा आपके पति नरेश वर्मा ने हमें यहां भेजा है। दोनों ने अंगूठी दिखाने को कहा। इस पर नेहा ने सोने की अंगूठी से भरा डब्बा बाहर निकाला और उसमें से अंगूठी दिखाने लगीं। इस बीच बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और सोने की अंगूठी से भरा डब्बा छीनने की कोशिश की, लेकिन नेहा की बेटी पीहू वर्मा ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को वहां जुटता देख बदमाश डरकर भागने लगे।
आपाधापी में दोनों अपनी बाइक वहीं छोड़ गए। पैदल भाग रहे बदमाश इसी बीच आईटीआई थाने से काशीपुर कोतवाली जा रहे एलआईयू दारोगा रमेश चंद्र शर्मा को तमंचा दिखाकर दोनों बदमाशों ने बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए। सूचना पर एडिशनल एसपी प्रमोद कुमार ने पीड़ित ज्वेलर्स से मामले की जानकारी लेकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कीं हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बीजेपी नेता ही उड़ा रहे कानून की धज्जियां, नियमों का उल्लघंन कर पहुंचे बदरीनाथ धाम

दारोगा से बाइक लूट का मुकदमा दर्ज
बाइक लूटकर फरार हुए दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने एलआईयू दारोगा की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एलआईयू दारोगा रमेश चंद्र शर्मा ने आईटीआई थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह आईटीआई कोतवाली जा रहा था। इस बीच दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया और बाइक लेकर फरार हो गए। जबकि ज्वेलर्स परिवार की तरफ से मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *