Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड: सोमवार को थी बेटी की शादी न्योता देकर लौट रहे पिता की मौत, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

उत्तराखंड: सोमवार को थी बेटी की शादी न्योता देकर लौट रहे पिता की मौत, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

 

खबर ऊधम सिंह नगर जिले से

जहाँ सितारगंज में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक अपनी बेटी की शादी का नेवता दे शक्ति फार्म से अपने घर नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी को लौट रहा था। वही चार दिन बाद मृतक की बेटी का विवाह है। खुशी की इस माहौल में पिता की मौत की सूचना पहुंचते ही सारा आलम गमगीन हो गया।

जानकरी अनुसार बुधवार को नानकमत्ता बंगाली कालोनी निवासी राजन मृधा 60 अपने साले प्रतापपुर नंबर सात निवासी विपुल मंडल के साथ शक्तिफार्म रिश्तेदारी में अपनी बेटी की शादी का दावत देने आए थे। दावतें निपटाने के बाद वह शक्तिफार्म बाजार से विवाह सामग्री लेकर की सायं करीब चार बजे अपने घर लौट रहे थे। पाल घर गांव में राजन व विपुल बाइक से उतरे और सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इसी बीच पेड़ से छिड़ी मधुमक्खियों ने दोनों पर हमला कर दिया। राजन पर अत्यधिक मधुमक्खियां लिपटने से वह बेहोश हो गए।

इस पर वहां से गुजर रहे शिक्षक जयंत मंडल ने उन्हें अपने वाहन से तुरंत ही नगर के प्रयास अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें अन्यंत्र रेफर कर दिया। साले विपुल ने बताया कि सरकारी या अन्य अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी का सोमवार को विवाह होना तय है। राजन की मौत से उनके घर विवाह की खुशियां गम में बदल गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट, पौड़ी गढ़वाल का नाम बदलकर 'शहीद श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट' किए जाने की स्वीकृति दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *