Saturday, October 24News That Matters



मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर लिखित पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन किया ।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर लिखित पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन किया ।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री रमाकान्त पन्त, एवं प्रकाशक श्री ललित पन्त को बधाई देते हुए कहा कि देव भूमि उत्तराखण्ड में ऐसे अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो देव भूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों एवं वन्य क्षेत्रों में स्थित ऐसे धर्म स्थल जहाँ स्थानीय लोगों की धार्मिक परम्पराओं के प्रमुख केन्द्र हैं वहीं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के समुचित विकास के लिए सरकार हर सम्भव कदम उठायेगी।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने लगाई चौपाल जमीन में बैठकर प्रत्येक व्यक्ति से जानी उनकी समस्याए... अफसरों को उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *