Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में भी पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया और देह व्यापार करवा रही एक महिला को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही महिला का पति फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम को गठित कर शिकायतकर्ता को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया । जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को मिस कॉल के जरिए सूचना दी जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था।

पुलिस ने स्पा सेंटर के केबिन के अंदर एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। साथ ही तलाशी में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान व देह व्यापार कर कमाए गए 6600 भी और एक रजिस्टर बरामद हुआ, छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर संचालिका मुस्कान और एक अन्य महिला और एक व्यक्ति मिला। पुलिस जांच में   स्पा सेंटर के अंदर कैमरे तो  लगे थे, लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर नहीं लगाया गया था, पुलिस ने स्पा संचालिका मुस्कान को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति इस्माइल अल्वी निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश फरार है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संचालिका मुस्कान ने बताया कि वह 1 साल से यह स्पा सेंटर चला रही है, और वह जरूरतमंद युवतियों से देह व्यापार करवाती है ₹600 में स्पा सेंटर की इंट्री के साथ ही, देह व्यापार के एवज में एक से डेढ़ हजार रुपए लेती है, इसमें आधा हिस्सा युवतियों को दिया जाता है

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत बनाम हरक सिंह रावत: हर दा ने ली चुटकी बोले यूनिट ही क्यों? डबल इंजन वाली सरकार बहादुर चाहे तो 200 यूनिट भी बिजली मुफ्त दे सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *