Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड:दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड:दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिक के रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र से गायब हुई नाबालिक की पहले से गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो युवक नाबालिक के साथ दिखाई दिए जिसकी निशानदेही पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरे हत्या कांड का सच उगल दिया।

पुलिस ने बताया कि हत्या आरोपी दानिश और जीशान ने नाबालिग के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को नाले में फेंक दिया पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने नाबालिक की लाश का पता बताया । जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस ने नाबालिग की लाश बरामद किया साथ ही अब इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 376 और पॉक्सो की धाराएं भी बढ़ाई गई है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.. पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *