Saturday, April 18News That Matters

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा

मुख्यमंत्री से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने की भेंट
प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा

     मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर ने भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म ‘मिली’ का फिल्मांकन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने श्री कपूर से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।
    इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  हमनें पुलिस प्रशासन को इस बात के लिए खुली छूट दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति देवभूमि उत्तराखंड में अशांति फैलाने की कोशिश करे तो उसपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *